फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AK Tigers Sports Club defeated AKP Academy.

Faridabad News: एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी अकादमी को दी मात

Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
AK Tigers Sports Club defeated AKP Academy.
फरीदाबाद। पाली स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। 30 ओवर के मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 115 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की तरफ से अजय प्रजापति ने 26 और बिसमीत ने 21 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। वहीं एके टाइगर्स की ओर से हर्षिल ने तीन, गौरव और वैभव ने दो-दो जबकि सत्यम और अहम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके टाइगर्स की टीम ने 23.3 ओवर में तीन विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से फरहान ने 26, सत्विक ने 24 और अहम ने 15 रन की पारी खेली। वहीं एकेपी की ओर से दक्ष और बिसमीत ने दो-दो जबकि ध्रुव, अजय और रिषभ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हर्षिल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed