फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ahmadabadi, there will be a lot of money ... let's withdraw

अहमदाबाद वाले हो, बहुत पैसे होंगे... चलो निकालो

Mon, 14 Sep 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ahmadabadi, there will be a lot of money ... let's withdraw
बल्लभगढ़। आप अहमदाबाद के रहने वाले हो, फिर तो आपके पास बहुत पैसे होंगे, लाओ शराब पीने के लिए पैसे दे दो। यह कहकर ऑटो चालक व उसके साथियों ने अहमदाबाद से आए एक व्यापारी को बल्लभगढ़-तिगांव रोड पर मुझेड़ी मोड़ के समीप लूट लिया। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। थाना सदर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अहमदाबाद के वटवा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले ही वह व्यापार के लिए दिल्ली आया था। 9 सितंबर को वह तिगांव निवासी अपने दोस्त जगवीर नागर से मिलने दिल्ली से फरीदाबाद आया था। रात करीब ग्यारह बजे उसने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से एक ऑटो तिगांव जाने के लिए रिजर्व किया था। ऑटो में चालक के साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था। कुछ दूर चलने के बाद चालक के साथी ने सुरेश से पूछा कि कहां के रहने वाले हो। सुरेश ने बताया कि वह अहमदाबाद से आया है। यह सुनकर चालक के साथी ने कहा कि फिर तो तुम्हारे पास खूब पैसे होंगे, चलो शराब पीने के लिए पैसे निकालो। सुरेश ने पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने किसी को फोन किया और नहर पर आने के लिए कहा। थोड़ी देर में जैसे ही ऑटो नहर के पास मुझेडी मोड़ पर पहुंचा, वहां एक वैगन-आर कार में सवार चार-पांच लोग उतरे और सुरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने युवक को इतना पीटा की उसे अगले दिन सुबह होश आया। होश में आने पर सुरेश ने देखा कि उसकी जेब में रखे करीब 17 हजार रुपये व मोबाइल फोन गायब है। सुरेश जैसे-तैसे अपने दोस्त के घर पहुंचा, दोस्त जगबीर व कुछ अन्य साथी उसे थाना सदर पुलिस के पास लेकर गए। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेज दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। रविवार शाम को पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed