फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Agra Intercity on track after ten months

दस महीने बाद पटरी पर आई आगरा इंटरसिटी

Thu, 11 Feb 2021 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Agra Intercity on track after ten months
फरीदाबाद। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद से बंद पड़ी आगरा इंटरसिटी बुधवार शाम से पटरी पर आ गई। इससे आगरा से दिल्ली तक आने-जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिली है। पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही, क्योंकि ट्रेन में चलने के लिए यात्रियों को पंजीकरण कराने के बाद ही सफर करना होगा। इसमें खास बात यह है कि यात्री एक सप्ताह तक का पंजीकरण एक साथ करा सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रेन बुधवार शाम दिल्ली से आगरा के लिए चली, जो करीब सवा छह बजे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से आगरा से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। आगरा इंटरसिटी में ओल्ड फरीदाबाद तक 45 रुपये और नई दिल्ली तक 50 रुपये खर्च करने पडे़ंगे। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी। यात्री को पलवल से निजामुद्दीन तक 45 रुपये, होडल तक 45 रुपये और कोसीकलां तक 60 रुपये का रिजर्वेशन होगा। वहीं असावटी, बल्लभगढ़, न्यू टाउन, फरीदाबाद, तुगलकाबाद, ओखला तक 45 रुपये का रिजर्वेशन कराना होगा, जबकि तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज और नई दिल्ली तक 50 रुपये का रिजर्वेशन होगा। दैनिक यात्री संघ की ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग जारी है।
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्शन के सीएमआई राजेश कुमार ने बताया कि आगरा इंटरसिटी में सफर करने के लिए लोग एक सप्ताह का आने जाने का रिजर्वेशन करा सकते हैं। अभी फिलहाल एमएसटी की सुविधा शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed