फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the strike ended, the workers were busy strengthening the sanitation system.

Faridabad News: हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था मजबूत करने में जुटे कर्मचारी

Sat, 16 May 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
After the strike ended, the workers were busy strengthening the sanitation system.
निगम आयुक्त से यूनियन नेताओं की हुई मुलाकात
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और सफाई यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुल्हेर ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।


बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने हरियाणा सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति पर कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आपसी संवाद, समझ और सकारात्मक बातचीत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारी हमेशा की तरह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन

राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने निगम आयुक्त को सरकार के साथ हुई बातचीत और हड़ताल समाप्त होने के बाद की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमेशा शहर की स्वच्छता के लिए समर्पित रहे हैं और आगे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी पूरे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पर रहेगा फोकस

सफाई यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुल्हेर ने निगम आयुक्त को भरोसा दिलाया कि नगर निगम के स्वच्छता सैनिक शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम फरीदाबाद की बेहतर छवि और रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल तथा मुख्य अभियंता विवेक गिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed