{"_id":"68c1c78ffb0672e1e100bde4","slug":"after-the-notice-people-themselves-started-demolishing-the-illegally-constructed-houses-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51038-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नोटिस के बाद लोगों ने खुद तोड़ने शुरू किए अवैध रूप से बने मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नोटिस के बाद लोगों ने खुद तोड़ने शुरू किए अवैध रूप से बने मकान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऊंचागांव इलाके में पांच नंबर चुंगी पर अवैध मकानों को लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। सेक्टर 63- 64 में डिवाइडिंग रोड बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यहां निशानदेही कर नोटिस दिए गए थे। लोगों ने पीला पंजा चलने से पहले खुद ही अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। अभी चार से पांच लोगों ने दुकानों व मकानों को तोड़ने का काम शुरू कराया है। इसके लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया है।
ऊंचागांव पांच नंबर चुंगी पर रहने वाले लोगों ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की थी। जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पैसे देकर खरीद ली थी। उस समय यहां 20 से 25 मकान बने हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे मकानों की संख्या बढ़ती गई। उस दौरान प्राधिकरण की ओर से लोगों को यह भी कह दिया गया था कि अगर भविष्य में इस जगह से कोई रास्ता या कोई हाईवे गुजरेगा तो उनके मकानों को तोड़ा जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ साल पहले सेक्टर-62, 63, 64 व 65 को बसाया गया था। इन सेक्टरों को जाने के लिए डिवाइडिंग रोड बनानी है। इसलिए ऊंचागांव पांच नंबर चुंगी के पास बनी दुकानों व मकानों के आगे विभाग की ओर से निशानदेही कर नोटिस लगाए गए हैं। विभाग की ओर से लोगों को समय दिया गया था। जिस पर लोगों ने खुद ही मकानों व दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है।