{"_id":"6a5fa8284e5e76d4a204c873","slug":"after-an-argument-the-married-woman-hanged-herself-and-committed-suicide-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75485-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चार माह पहले हुई थी शादी, बीपीटीपी थाना क्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीपीटीपी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली सुभासनी (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले सुरेश से हुई थी। दंपती वर्तमान में फरीदाबाद में किराए के कमरे में रह रहे थे। सुरेश सेक्टर-6 स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। सुरेश के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए छुट्टी लेने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह बाथरूम चले गए। करीब पांच मिनट बाद लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे के ऊपर बने खुले हिस्से से देखा। अंदर उनकी पत्नी चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। घटना के समय पति के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।