फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After an argument, the husband left the village in anger, the wife committed suicide

Faridabad News: कहासुनी के बाद पति नाराज होकर चला गया गांव, पत्नी ने की आत्महत्या

Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
After an argument, the husband left the village in anger, the wife committed suicide
कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पति को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्हैड़ा खुर्द की रहने वाली महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के चलते पति बच्चों को लेकर गांव चला गया था। इसके बाद गुस्से में महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के दाऊजी गांव के रहने वाले जगदीश अपने परिवार के साथ गांव पन्हैड़ा खुर्द में कर्मवीर के मकान में किराये पर रहते थे। करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी चांदनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी वजह से वह अपनी पत्नी से नाराज होकर बच्चों को लेकर गांव चला गया। उसके बाद पत्नी घर पर अकेली थी। सोमवार की सुबह उनको मकान मालिक कर्मवीर ने सूचना दी कि कमरे में बदबू आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे को खोला तो पाया कि महिला ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया । घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मंगलवार को परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार शव करीब 5 दिन पुराना है। जगदीश भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed