फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After 8 days dead body of an engineer found in Yamuna river in Chandpur village

8 दिन बाद मिली मोहम्मद शमी की लाश: बाइक से जा रहे थे, SUV ने मारी टक्कर; डिवाडर से टकराकर यमुना में गए थे गिर

Sat, 09 Nov 2024 06:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2024 06:00 PM IST
सार

कालिंदी-कुंज थाना पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर चालक की तलाश यमुना में शुरू की। तब से लेकर स्थानीय गोताखोर यमुना नदी में युवक की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार देर रात गांव चांदपुर के पास यमुना नदी में मोहम्मद शमी का शव बरामद किया। 

विज्ञापन
After 8 days dead body of an engineer found in Yamuna river in Chandpur village
यमुना - फोटो : संवाद

विस्तार

कालिंदी-कुंज इलाके में एक नवंबर को तेज रफ्तार मिनी एसयूवी ने मोटरसाइकिल सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक नदी के किनारे बने डिवाइडर से लड़ा और उछल कर यमुना नदी में जा गिरा। हालांकि, बाइक और बाइक पर सवार उसकी पत्नी व 10 माह की बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। शुक्रवार देर रात 8 दिन के बाद गांव चांदपुर यमुना नदी में पुलिस ने युवक के शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

एच-65, अबुल फजल एन्क्लेव दिल्ली निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद शमी अपने परिवार के साथ रहते थे। 1 नवंबर को वह मोटरसाइकिल पर सवार अपनी 32 वर्षीय पत्नी अर्शी रफीक और 10 माह की बेटी सुरैन शमी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन की सड़क पर एक तेज रफ्तार मिनी एसयूवी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने पर मोहम्मद शमी मोटरसाइकिल समेत यमुना किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गए। शमी उछलकर यमुना नदी में जा गिरे और अर्शी व बेटी सुरैन मोटरसाइकिल के साथ घिसटते हुए सड़क पर जा गिरे। हादसे में अर्शी व बच्ची दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक दुष्यंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद कालिंदी-कुंज थाना पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर चालक की तलाश यमुना में शुरू की। तब से लेकर स्थानीय गोताखोर यमुना नदी में युवक की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार देर रात गांव चांदपुर के पास यमुना नदी में मोहम्मद शमी का शव बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि युवक नोएडा में आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed