फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   after 19 years woman came to see her plot in faridabad she found hotel in place of house

बराबर बनाए रखें अपने प्लॉट पर नजर: 19 साल बाद मकान देखने पहुंची महिला तो बना मिला होटल, ऐसे हुआ पूरा खेल

Fri, 05 Aug 2022 06:56 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:56 PM IST
सार

मकान खरीदने के बाद महिला पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। अब कुछ दिन पहले वह अपने मकान को देखने फरीदाबाद आई थी। उन्होंने देखा कि मकान की जगह पर एक होटल चल रहा है।

विज्ञापन
after 19 years woman came to see her plot in faridabad she found hotel in place of house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली निवासी एक महिला ने साल 2003 में सेक्टर 21 में एक मकान खरीदा और दिल्ली चली गई। 19 साल बाद महिला अपने प्लॉट को देखने पंहुची तो वहां एक होटल बना हुआ था। पूछताछ में पता लगा कि किसी ने उनकी जमीन को अपनी बताकर बेच दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी ने उनकी फर्जी फोटो व हस्ताक्षर के माध्यम से मकान को किसी अन्य के हाथों बेच दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली शकरपुर निवासी रश्मि शर्मा ने पुलिस को बताया वह परिवार समेत दिल्ली रहती हैं। सेक्टर-21सी में उन्होंने करीब 291 वर्गगज में बना मकान दिल्ली वसंत विहार निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। साल-2003 में मकान के मालिकाना हक पाने के लिए उन्होने सेक्टर 55 स्थित हाउसिंग बोर्ड में आवेदन किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद वह पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। अब कुछ दिन पहले वह अपने मकान को देखने फरीदाबाद आई थी। उन्होंने देखा कि मकान की जगह पर एक होटल चल रहा है। पूछने पर होटल संचालक ने बताया कि मकान को इंन्दरजीत सिंह सूरी व परणजीत सिंह सूरी नाम के लोगों ने बेच दिया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी तरीके से उसके नाम से फोटो व हस्ताक्षर कर मकान बेचा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed