{"_id":"6a99c58ff56633a26d012229","slug":"affected-patients-will-get-facilities-in-the-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79078-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्किन्सन्स समेत डिस्टोनिया कंपन से पीड़ित मरीजों को शहर में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्किन्सन्स समेत डिस्टोनिया कंपन से पीड़ित मरीजों को शहर में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक शुरू किया गया है। क्लीनिक में पार्किन्सन्स समेत डिस्टोनिया, राइटर्स क्रैम्प, कंपन और अन्य मूवमेंट डिसऑर्डर से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार और न्यूरोरीहेबिलिटेशन की सुविधा मिलेगी।
क्लीनिक का उद्घाटन पार्किन्सन्स का सफल उपचार करा चुकीं 62 वर्षीय महिला ने किया। महिला एडवांस इडियोपैथिक पार्किन्सन्स से पीड़ित थीं और उन्हें लगातार कंपन, अकड़न व मोटर कमजोरी की समस्या थी। दवाओं से राहत नहीं मिलने पर डॉ. विनीत बांगा और डॉ. नेहा पंडिता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने करीब पांच घंटे में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी की। उपचार के बाद महिला को अकड़न और अनैच्छिक ऐंठन से राहत मिली और उन्हें स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई। डॉ. विनीत बांगा ने कहा कि पार्किन्सन्स के शुरुआती लक्षणों को अक्सर उम्र का सामान्य असर मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। संवाद