फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   adulterated tata salt consignment recovered police arrested people

नकली टाटा नमक की खेप बरामद: कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहा ये, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को 1925 नकली टाटा नमक थैली सहित भारत कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
adulterated tata salt consignment recovered police arrested people
नकली नमक की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने नकली टाटा नमक बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1925 थैली नमक बरामद किया है। तीनों आरोपियों में सेक्टर 88 निवासी आयुष, ओल्ड फरीदाबाद के उदित और भारत कॉलोनी के महेंद्र शामिल हैं।  

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि टाटा नमक कंपनी के कर्मचारी ने तीनों आरोपियों पर टाटा कंपनी का नकली नमक बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को 1925 नकली टाटा नमक थैली सहित भारत कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियो के खिलाफ थाना खेडी पुल में ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी टाटा नमक का नकली मार्का लगा कर लोगों को बेचते थे। तीनों आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed