फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admit cards for class 10th and 12th released on the website

Faridabad News: 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर जारी

Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Admit cards for class 10th and 12th released on the website
-26 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

-25 फरवरी से एक अप्रैल तक आयोजित होंगी 12वीं की परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा के प्रवेश-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च तक संचालित होंगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से एक अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा के लिए सभी केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक लेखन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि दसवीं और 12वीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर लाइव रहेंगे। सभी विद्यालय मुखिया अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर रंगीन प्रिंट के रूप में डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। यदि किसी परीक्षार्थी के विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित छात्र मूल दस्तावेज और निर्धारित शुद्धि शुल्क के साथ बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक संशोधन करवा सकता है। सभी परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर अंकित निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



जिले में 61 केंद्रों पर होगी परीक्षा--



जिले में 61 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रश्न-पत्रों की पेटियां निर्धारित विद्यालय भवनों में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय पर रखवाई जाएंगी। वहीं प्रतिदिन परीक्षा तिथि अनुसार सुबह 10:30 बजे प्रश्न-पत्रों के पैकेट वितरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article