{"_id":"685051dcf1825a77d001f8a7","slug":"admissions-started-in-gpw-365-students-have-applied-so-far-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45383-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जीपीडब्ल्यू में दाखिले शुरू, अब तक 365 छात्रों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जीपीडब्ल्यू में दाखिले शुरू, अब तक 365 छात्रों ने किए आवेदन
विज्ञापन
30 जून तक चलेंगे दाखिले, सात विषयों में तीन साल के डिप्लोमा कोर्स पर हो रहे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन (जीपीडब्ल्यू) में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें अब तक पोर्टल पर 365 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिले शुरू होते ही कॉलेज परिसर में छात्राओं और अभिभावकों की हलचल देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में इच्छुक छात्राएं कॉलेज पहुंचकर पाठ्यक्रमों की जानकारी ले रही हैं और मार्गदर्शन प्राप्त कर रही हैं। कॉलेज में सात विषयों पर तीन साल के डिप्लोमा कोर्स हैं, जो की छह सेमेस्टर में विभाजित हैं। हर सेमेस्टर की फीस 1350 रुपये है और सिक्योरिटी फीस 1500 है, जो की रिफंडेबल है।
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जून है, जिसका परिणाम 8 जुलाई को घोषित किया जायगा। 10 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक पहली काउंसलिंग की जाएग, जिसका परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया जाएगा। दूसरी काउंसलिंग की तारीख 23 जुलाई से 26 जुलाई रहेगी, जिसका परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कोर्सों की मांग हर वर्ष बढ़ती जा रही है, क्योंकि ये पाठ्यक्रम उद्योगों और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और आसानी बनी हुई है। कॉलेज की ओर से छात्राओं को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
सात विषयों पर डिप्लोमा कोर्स
कोर्स-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- सीटें
डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर-- -- -- -- -- -- -- -- -- 60
डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग-- -- -- -- -- -- -- 120
डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग-- -- -- -- -- -- -- - 60
डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट-- -- -- -- -- -- -- -- -- 60
डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-- -- -- -- -- -120
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 60
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग-- -- -- -- -- -- -- -- 60
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन (जीपीडब्ल्यू) में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें अब तक पोर्टल पर 365 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिले शुरू होते ही कॉलेज परिसर में छात्राओं और अभिभावकों की हलचल देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में इच्छुक छात्राएं कॉलेज पहुंचकर पाठ्यक्रमों की जानकारी ले रही हैं और मार्गदर्शन प्राप्त कर रही हैं। कॉलेज में सात विषयों पर तीन साल के डिप्लोमा कोर्स हैं, जो की छह सेमेस्टर में विभाजित हैं। हर सेमेस्टर की फीस 1350 रुपये है और सिक्योरिटी फीस 1500 है, जो की रिफंडेबल है।
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जून है, जिसका परिणाम 8 जुलाई को घोषित किया जायगा। 10 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक पहली काउंसलिंग की जाएग, जिसका परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया जाएगा। दूसरी काउंसलिंग की तारीख 23 जुलाई से 26 जुलाई रहेगी, जिसका परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कोर्सों की मांग हर वर्ष बढ़ती जा रही है, क्योंकि ये पाठ्यक्रम उद्योगों और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और आसानी बनी हुई है। कॉलेज की ओर से छात्राओं को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
सात विषयों पर डिप्लोमा कोर्स
कोर्स
डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर
डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग
डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग
डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट
डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग