फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admissions done on 1700 seats in ITI

Faridabad News: आईटीआई में 1700 सीटों पर हुए दाखिले

Sun, 17 Aug 2025 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Admissions done on 1700 seats in ITI
- फिजिकल काउंसलिंग के बाद आईटीआई में दाखिलों में आई तेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले की नौ आईटीआई में फिजिकल काउंसलिंग के बाद बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। पांच मेरिट सूची जारी होने के बाद अब तक 1700 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन करवाकर अपना दाखिला पक्का कर रहे हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2025 है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिला ले सकते हैं।



जिले की नौ आईटीआई में कुल 2200 सीटें निर्धारित हैं। इनमें अब तक 1700 सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं और शेष सीटों के लिए प्रक्रिया जारी है। फिजिकल काउंसलिंग के दौरान मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को मौके पर ही दस्तावेज जांच और फीस जमा कर दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन



आईटीआई प्रशासन ने बताया कि कई अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रक्रिया में नाम छूटने या दस्तावेज संबंधी दिक्कतों के कारण पहले दाखिला नहीं ले पाए थे, लेकिन अब फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इस बार दाखिलों में इलेक्ट्रिशियन, फिट्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) और मोटर मैकेनिक जैसे ट्रेड सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला आईटीआई फरीदाबाद की प्राचार्य संतोष कुमारी ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर सभी सीटें भरने का प्रयास किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पांचवीं मेरिट सूची में है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed