फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration takes major action against illegal colony, demolishes several structures

Faridabad News: अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई संरचनाएं ध्वस्त कीं

Sat, 15 Nov 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration takes major action against illegal colony, demolishes several structures
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने आज तिगांव क्षेत्र में राजस्व संपदा पर विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी पर बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लगभग दो एकड़ भूमि पर की गई, जहां लंबे समय से बिना अनुमति कॉलोनी काटे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।


अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुल चार बने हुए पक्के ढांचे और चार निर्माणाधीन संरचनाओं को हटाया। इसके अलावा 17 डैंप प्रूफ कोर्स (डीपीसी) ध्वस्त की गईं, जिन्हें नई कॉलोनी के प्लाटों की तरह तैयार किया जा रहा था। प्रशासन ने मौके पर बनाई गई मिट्टी की सड़कों और नेटवर्क को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि दोबारा न हो सके।
विज्ञापन




अभियान के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर प्रशासन की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि जिले में अवैध कॉलोनी कटान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों में भूमि खरीदने से पहले पूरी जांच जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed