फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action taken against 1 tax officer, 4 inspectors and 10 clerks for negligence in work

Faridabad News: कार्य में लापरवाही पर 1 कर अधिकारी, 4 निरीक्षक और 10 क्लर्कों पर कार्रवाई

Sun, 20 Apr 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 1 tax officer, 4 inspectors and 10 clerks for negligence in work
संपत्ति कर मामले में अतिरिक्त आयुक्त ने वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कार्य में लापरवाही पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने एक क्षेत्रीय कर अधिकारी समेत 15 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। संपत्ति कर मामले में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के अंतर्गत अतिरिक्त आयुक्त ने कर अधिकारी समेत अन्य सभी कर्मियों के वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्य का पालन ना करने और संपत्ति कर से संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने पर निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संपत्ति कर जमा कराने के लिए प्रयासरत शहरवासियों को कार्यालय के चक्कर कटवाने पर कर अधिकारी समेत 15 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। फरीदाबाद के एक क्षेत्रीय कर अधिकारी (जेडटीओ), 4 निरीक्षक और 10 क्लर्कों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए सभी के मासिक वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वप्निल रविंद्र पाटील ने बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया है कि संपत्ति कर का कार्य करने वाले निगम के कुछ कर्मचारी सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य न करते हुए लापरवाही कर रहे हैं। कर्मचारी अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं हैं, इसलिए उनपर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने हिदायत दी है कि भविष्य में भी सभी अधिकारी और कर्मचारी संपत्ति कर से संबंधित कार्य को बेहतर ढंग से करें, अन्यथा अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। इस मामले में वेतन से यह राशि को काटने के लिए वित्तीय नियंत्रक नगर निगम फरीदाबाद को चिट्ठी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन पर हुई कार्रवाई
निगम की ओर से कार्रवाई क्षेत्रीय कर अधिकारी दीपा, निरीक्षक रामकिशन, निरीक्षक मीनाक्षी, निरीक्षक पंकज, निरीक्षक अनूप के अलावा क्लर्क रवि, क्लर्क अमन, क्लर्क नरेंद्र, क्लर्क तुषार मित्तल, मनजीत क्लर्क महेश क्लर्क, क्लर्क मोनू, क्लर्क सत्येंद्र और क्लर्क जिले सिंह पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed