फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Acid thrown on wife's mouth over minor altercation

मामूली कहासुनी पर पत्नी के मुंह पर फेंका एसिड

Fri, 23 Jul 2021 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on wife's mouth over minor altercation
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुई अनबन इस कदर बढ़ गई कि पति ने पत्नी के मुंह पर एसिड फेंक दिया। महिला करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गई है। पीड़िता को इलाज के लिए बीके अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को महिला आयोग की अध्यक्ष पीड़िता से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पल्ला के हरकेश नगर निवासी एक महिला की अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि उसके पति ने बाथरूम में रखा एसिड महिला के मुंह पर फेंक दिया। एसिड डालते ही महिला बुरी तरह से झुलस गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। घर में मौजूद उसके बच्चों ने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता के दोनों बच्चे व पड़ोसी उसे लेकर सफदरजंग गए। फिलहाल महिला का दिल्ली में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला करीब 35 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है। उसकी हालत काफी नाजुक है। महिला की आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वह अब देख पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल शुक्रवार को पीड़िता से मिलने अस्पताल में पहुंची। यहां उन्होंने पीड़िता की हालत जानने के बाद उसके बेटे से बात की। बेटे ने बताया कि उसके पिता अक्सर मां के साथ झगड़ा करते रहते हैं। कुछ महीने पहले भी मां को बुरी तरह से पीटा था, उस समय भी कई दिनों तक सफदरजंग में भर्ती रहना पड़ा था। पल्ला थाना प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है कि महिला बयान देने में असमर्थ है। उसके परिवार में यहां कोई ऐसा मौजूद नहीं है, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया जा सके। पुलिस महिला के बयान का इन्तजार कर रही है। जल्द की मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed