{"_id":"65576cbb7857bba1150063d7","slug":"acid-thrown-for-protesting-against-abuses-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16872-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाली-गलौज के विरोध करने पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाली-गलौज के विरोध करने पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
झुलसे पिता को सफदरजंग अस्पताल किया रेफर, पुत्र भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में मामूली कहासुनी के दौरान गाली गलौज कर रहे एक युवक को टोकना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। आरोपी ने शराब के नशे में पिता-पुत्र पर तेजाब फेंक कर झुलसा दिया। घायलों में से एक को गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पर्वतीय कॉलोनी निवासी भरत सिंह बताया उनका पड़ोसी मोहन सिंह भंडारी छोटी-छोटी बातों पर परिवार के साथ झगड़ा करता रहता है। 12 नवंबर की शाम मोहन शराब के नशे में उसके पिता श्याम सुंदर के साथ गाली-गलौज कर रहा था। भरत ने इसका विरोध किया और बीच-बचाव किया। इसी बीच मोहन भंडारी अपने घर से तेजाब लेकर आया और पिता-पुत्र पर फेंक दिया। दोनों पर तेजाब गिरने से उनकी आंख, बाल और पैर झुलस गए। दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में भरत के पिता श्याम सुंदर को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।