फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused who snatched mobile phone caught

Faridabad News: मोबाइल छीनने वाला आरोपी पकड़ा

Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused who snatched mobile phone caught
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में महिला से मोबाइल फोन छीनने के मामले में अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने हरजीत निवासी गांव जैतपुर, बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार विनय नगर निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह बच्चों के साथ सेक्टर-37 से घर जा रही थी। सेक्टर-37 कट के पास नए पुल पर पहुंचने पर बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वारदात की थी। उसके खिलाफ दिल्ली में भी स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed