फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   accused tofiq mobile phone submitted in court

निकिता हत्याकांड : कोर्ट में पेश किया तौसीफ का मोबाइल

Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
accused tofiq mobile phone submitted in court
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड मामले में मंगलवार को आरोपी तौसीफ का मोबाइल फोन कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में चल रही सुनवाई में एसआईटी के सदस्य एएसआई कप्तान सिंह और मालाखाना मुंशी के बयान दर्ज किए गए। माला खाना मुंशी ने कोर्ट में मुख्य आरोपी तौसीफ का मोबाइल पेश किया। उसने बताया कि उन्होंने ही आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल और गाड़ी बरामद की थी। अब इस केस की सुनवाई नौ और दस फरवरी को होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनीस खान ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में एसआईटी टीम के सदस्य एएसआई कप्तान सिंह और मालाखाना मुंशी पेश हुए थे। कोर्ट में आरोपियों के कपड़े और मोबाइल पेश किए। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट को बताया कि हत्याकांड के बाद टीम बनाकर मुख्य आरोपी तौसीफ की गिरफ्तारी की थी। तौसीफ की निशानदेही पर अगले दिन उसके साथी रेहान को काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed