फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of misdeed girl arrested in name of getting a job in Faridabad

पैसे ही नहीं अस्मत भी कई बार लूटी: नौकरी का झांसा देकर फ्लैट पर बुलाया, वहां अभय ने बना ली मेरी अश्लील वीडियो

Sun, 22 Jan 2023 07:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

अभय ने ब्लैकमेल कर पहले मुझसे 12000 रुपये ऐंठे। इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा। युवती के पास पैसे नहीं थे उसने अपनी मां के सोने के झुमके आरोपी को लाकर दे दिए। आरोपी का लालच बढ़ता गया, उसने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
Accused of misdeed girl arrested in name of getting a job in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौकरी दिलाने के बहाने युवती के दुष्कर्म करने के आरोपी को महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से यूपी के फर्रुखाबाद स्थित सीडे चकरपुर गांव निवासी अभय (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

फिलहाल वह फरीदाबाद की एसपीआर सोसाइटी में रह रहा था। करीब एक महीने पहले महिला थाना सेंट्रल में पीड़िता ने शिकायत दी कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने फ्लैट पर बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने आरोपी का शौचालय इस्तेमाल किया था। जब वह बाहर आई तो आरोपी ने कहा मैंने तुम्हारी अश्लील वीडियो बना ली है। वह इसे इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इससे युवती डर गई और वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाने लगी। 

विज्ञापन

इस पर आरोपी नहीं माना और उसे ब्लैकमेल कर 12000 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा। युवती के पास पैसे नहीं थे उसने अपनी मां के सोने के झुमके आरोपी को लाकर दे दिए। 

आरोपी का लालच बढ़ता गया, उसने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता को पता लगा, आरोपी के पास उसकी फोटो या वीडियो नहीं है। इस पर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दे दी। 

अनुसंधान अधिकारी एएसआई अंजू और एएसआई अजय की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को सेक्टर 79 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ समय पहले तक प्राइवेट नौकरी करता था। अब उसके पास कोई रोजगार नहीं है। 

आरोपी की पत्नी के माध्यम से उसकी जानकारी पीड़ित युवती के साथ हुई थी। एक दिन आरोपी की पत्नी घर पर नहीं थी तो आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करके अपने फ्लैट पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के कब्जे से लड़की की मां के झुमके बरामद करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed