{"_id":"5f50f57f8ebc3e542245c71e","slug":"accused-of-demanding-50-lakh-extortion-by-occupying-school-building-faridabad-news-noi533790793","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की इमारत पर कब्जा कर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की इमारत पर कब्जा कर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स हाइट्स सोसाइटी में प्राइमरी स्कूल की इमारत पर कब्जा कर उसकी मरम्मत की एवज में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी मांगने वाले खुद को आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बताते हैं और बिना रुपये दिए सोसाइटी में घुसने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्होंने 9 जून को ओमैक्स हाइट्स सोसाइटी (सेक्टर-86) में ओमैक्स बिल्डर से प्राइमरी स्कूल की इमारत खरीदी थी। सभी भुगतान पूरे होने के बाद बिल्डर कंपनी ने स्कूल के भवन का कब्जा सौंपते हुए सभी अधिकार उन्हें दे दिए। राजेश ने बताया कि 25 जुलाई को वह इमारत की मरम्मत के लिए ठेकेदार के साथ पहुंचे तो गेट पर उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया और स्कूल की इमारत में नहीं जाने दिया। उन्होंने इसका कारण पूछा तो सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि साकेत रमन, अनुराधा शर्मा, सौरभ दास, विनोदन व केएम राय ने स्कूल की इमारत में किसी को भी जाने देने से मना किया हुआ है। इन लोगों के बारे में पूछने पर पता चला कि ये लोग खुद को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान व पदाधिकारी बताते हैं।
इस पर राजेश ने साकेत रमन से फोन पर बात की तो उन्होंने उन्हें मिलने के लिए क्लब में बुलाया। राजेश का आरोप है कि वहां सभी ने उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। राजेश ने उन्हें बताया कि स्कूल की इमारत के लिए उन्होंने औमेक्स बिल्डर को भुगतान कर दिया है और वे किसी को पैसे नहीं देंगे। राजेश ने बताया कि इस पर सभी ने सुरक्षाकर्मियों से उन्हें धक्के मरवाकर सोसाइटी से बाहर कर दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत खेड़ीपुल थाने में दी। थाना प्रभारी योगविंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।