फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in case of cheating of Rs 1.27 lakh in the name of sex torture

Faridabad News: सेक्स टॉर्शन के नाम पर 1.27 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of cheating of Rs 1.27 lakh in the name of sex torture
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्स टॉर्शन के नाम पर 1.27 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अकरम राजस्थान भरतपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि अकरम ने ही शिकायतकर्ता के पास कॉल करके उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दसवीं पास है और ट्रक चलाने का काम करता है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-17 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि उनके पास एक नंबर से वीडियो कॉल आई। दूसरी ओर एक युवती थी जिसने कपड़े नहीं पहने हुए थे। वीडियो कॉल रिसीव करने पर शिकायतकर्ता का चेहरा आरोपियों को दिख गया। बाद में आरोपियों ने वीडियो को न्यूड बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगे। शिकायतकर्ता डर गए और आरोपियों को रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed