फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for fraud involving the lure of profits

Faridabad News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud involving the lure of profits
फरीदाबाद। रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने आरोपी ऋषभ सिकरवार निवासी धौलपुर, राजस्थान को आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी में इस्तेमाल बैंक खाता उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-7 बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी। पीड़ित इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था, तभी उसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से संबंधित विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह वॉट्सएप चैट पर पहुंच गया। यहां एक आईडी से बातचीत शुरू हुई। सामने वाली ने खुद को जापानी महिला बताते हुए रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश का प्रस्ताव दिया और 300 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने एक लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी बीएससी पास है और स्टील कॉइल ट्रेडिंग का काम करता है। उसने संदीप का बैंक खाता शिवम नामक व्यक्ति से लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed