{"_id":"69b2ff16fb92eae50d011c7c","slug":"accused-arrested-for-duping-rs-808-lakh-on-pretext-of-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64782-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टास्क के बहाने 8.08 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टास्क के बहाने 8.08 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 8.08 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लखवीर (22) पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि लखवीर बैंक खाता प्रोवाइडर व ऑपरेटर है। इसके बैंक खाते में ठगी के 4 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी की शिकायत बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 20 दिसंबर 2025 को उनके टेलीग्राम पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। फिर शिकायतकर्ता ने टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर ठगों द्वारा बताए खातों में विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये 8,08,006 रुपये निवेश किए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा।