फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for cheating on the pretext of job

Faridabad News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating on the pretext of job
आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी राहुल के रूप में हुई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने नौकरी और शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



इस मामले में जांच अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि हिसार निवासी एक युवती ने शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर उनके साथ 20 लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने युवती से उसके दस्तावेज लेकर फर्जी नियुक्ति का झांसा दिया। इसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने ये भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने दबाव बनाकर कई बार मोटी राशि की मांग की गई। जिस पर थाना आजाद नगर में 2 अगस्त 2024 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की राशि, अन्य आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों का डिटेल और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed