{"_id":"68a8bece6fa4ca0059086dc8","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-increasing-youtube-subscribers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49680-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूट्यूब के सबस्क्राइबर बढ़ाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूट्यूब के सबस्क्राइबर बढ़ाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़ा आरोपी लक्ष्मण को
- राजस्थान टोंक जिले का रहने वाला है, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूट्यूब चैनल के सबस्क्राइबर व व्यूवर बढ़ाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर 90 हजार रुपये ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लक्ष्मण राजस्थान टोंक का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इसने शिकायतकर्ता को व्हाॅट्सएप मैसेज व कॉल कर सबस्क्राइबर, व्यूवर बढ़ाने व चैनल मॉनिटाइजेशन करने की जानकारी दी और रुपये ट्रांसफर कराए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत नेहरू कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया कि 22 मई को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के सबस्क्राइबर व व्यूवर बढ़ाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए के लिए इंस्टाग्राम आईडी ऑफिशल_मोंटाइज0001 पर संपर्क किया। इसके बाद उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने चैनल को मॉनिटाइज करने के लिए उनसे 99 हजार रुपये की मांग की। फिर उन्होंने क्यूआर कोड पर 90500 रुपये ठगों के पास ट्रांसफर कर दिए। रुपये ट्रांसफर करने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।