{"_id":"691778dfba739fc907062124","slug":"account-holder-arrested-for-rs-96-lakh-fraud-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55804-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी में खाताधारक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी में खाताधारक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में फिरोज यूसुफ कपाडिया (49) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-28 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि फेसबुक पर शेयर मार्किट में निवेश का एक लिंक देखा । जिस पर उसने क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप के जरिए एक ग्रुप में जुड़ गया। जिसके बाद वह उस ग्रुप में सभी की प्रतिक्रिया देखता रहा। उसके बाद उसने भी ग्रुप में रुपये निवेश करने की सहमति जताई। उसके बाद उसे दो अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया। उसके बाद उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया।
इसके बाद उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसने करीब 96 लाख रुपये का निवेश किया। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं दिया गया। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फिरोज यूसुफ खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगों को दिया था। खाते में ठगी के 15 लाख रुपये आए थे। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।