{"_id":"6a3448eb67de3e7fcc091c22","slug":"ac-repaired-in-civil-hospitals-emergency-ward-patients-get-relief-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72695-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एसी दुरुस्त, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एसी दुरुस्त, मरीजों को राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लंबे समय से गर्मी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को अब कुछ राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों के बाद वार्ड में खराब पड़े एसी को दुरुस्त कर दिया गया है। वर्तमान में वार्ड में लगे तीन एसी में से दो संचालित हो रहे हैं, जबकि एक एसी अभी भी बंद पड़ा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों अस्पताल में गर्मी, ठंडे पेयजल की कमी और परिसर में दुर्गंध की शिकायतों को लेकर मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए थे।
आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि एसी चलने से वातावरण पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है। 29 मई से सांस लेने में तकलीफ और घबराहट की समस्या के चलते भर्ती हंसा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले वार्ड में गर्मी के कारण काफी परेशानी होती थी लेकिन अब एसी चलने से राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
वहीं मरीज रवि के परिजन अयोध्या सिंह ने कहा कि पिछले दिनों वार्ड में गर्मी के कारण मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी थी। अब स्थिति में सुधार आया है और मरीजों को पहले की अपेक्षा अधिक आराम मिल रहा है। हालांकि अस्पताल में अभी भी सभी सुविधाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। आपातकालीन वार्ड का एक एसी अभी भी खराब है, जिसे ठीक किए जाने का इंतजार है। साथ ही आपातकालीन वार्ड सहित ओपीडी में भी दुर्गंध की समस्या लगातार बनी हुई है।