{"_id":"688a75029f098bf88b0bb79f","slug":"ac-bus-service-will-be-started-on-many-routes-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48192-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई रूटों पर शुरू की जाएगी एसी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई रूटों पर शुरू की जाएगी एसी बस सेवा
विज्ञापन
बसें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो से कई रूटों पर एसी बस की सुविधा शुरू की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि जो 10 नई एसी बसें आई हैं उसको तुरंत रूटों पर चलना सुनिश्चित किया जाए।
बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। इनमें से कुछ रूटों पर एसी बसों का संचालन किया जाता है तो कुछ पर सामान्य बसें संचालित होती हैं। अब डिपो के पास कुछ दिन पहले 10 नई एसी बसें आई थीं जिनके कागज पूरे हो चुके हैं। इन बसों को चलाने के लिए अब उच्च अधिकारियों की ओर से रूट तैयार किया जा रहा है। यह बसें हिसार, हल्द्वानी, जयपुर, हमीरपुर, बैजनाथ आदि रूटों पर चलाई जाएंगी ताकि लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। यह सुविधा शुरू होने से जहां एक ओर यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
सिरसा का रूट किया जाएगा शुरू
बल्लभगढ़ बस डिपो से अभी सिरसा के लिए बस का संचालन नहीं होता है। इसकी वजह से सिरसा जाने वाले यात्रियों को हिसार से दूसरी बस बदलनी पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए अब सिरसा के लिए भी बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसे लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बात की जा रही है और रूट मैप तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इस रूट पर भी एसी बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो को जल्द मिलेंगे 5 और नई बसें
ड्यूटी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि डिपो को अभी कुछ समय पहले 18 नई बसें मिली थीं। अब उनको पांच नई सामान्य बसें और मिलने वाली हैं। इसके बाद डिपो के पास बसों की संख्या पर्याप्त हो जाएगी। नए रूट शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे।