फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aarti landed on a van of the Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन की वैन पर फूलों की बौछार, आरती उतारी

Thu, 14 Jan 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Aarti landed on a van of the Corona vaccine
कोरोना वैक्सीन की वैन पर फूलों की बौछार, आरती उतारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना पर सरकार का सबसे बड़ा वार शुरू हो गया है। सरकार के मेगा एक्शन प्लान के मुताबिक बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन कोविशील्डि की 22, 600 डोज जिले को मिल गई। को-वैक्सीन की 4200 डोज दूसरे चरण में आएगी। गुरुग्राम वेयरहाउस से कोविशील्ड वैक्सीन देर शाम पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने फूलों की बौछार कर वैक्सीन वैन का स्वागत किया। इससे पहले वैक्सीन वैन बीके अस्पताल के गेट के बाहर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपायुक्त का इंतजार करते रहे। वह करीब आधा घंटा देरी से पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठकर विचार विमर्श किया, फिर वैक्सीन को प्राप्त की। वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी को जिले के चयनित छह स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी। पहले दिन 600 लोगों का टीकाकरण किया जाएग। इसके बाद जिलेभर में बनाए गए 45 स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और मेडिकल कर्मियों का वैक्सीनेशन क्रमवार शुरू होगा। पहले चरण में टीकाकरण का लाभ जिले के 25600 लाभार्थियों को मिलेगा।
गुरुग्राम से मिली कोरोना वैक्सीन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित स्वास्थ्य विभाग के वेयरहाउस से वैन के जरिए वैक्सीन लाई गई। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के लिए वेयरहाउस से वैक्सीन वैन शाम को रवाना हुई, जो करीब छह बजे पहुंची।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों चेहरे खिले
जब वैक्सीन वैन फरीदाबाद पहुंची तो अस्पताल के बाहर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी देखते ही बन रही थी। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी। कोरोना संकट काल में वैक्सीन को देखकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन की आरती उतार कर ली वैक्सीन
वैक्सीन प्राप्त करने से पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने आरती उतार कर इसका स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त यशपाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैक्सीन डोज उतारी और स्टोरेज में रखवाने की व्यवस्था कराई। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले सात डीप फ्रीजर में 2 से 8 डिग्री के तापमान पर रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed