{"_id":"6945a13bb41a63428305cd27","slug":"aadhaar-card-corrections-can-now-be-made-until-8-pm-post-offices-will-remain-open-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58311-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब रात आठ बजे तक करवा सकते हैं आधार कार्ड में सुधार, खुला रहेगा डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब रात आठ बजे तक करवा सकते हैं आधार कार्ड में सुधार, खुला रहेगा डाकघर
विज्ञापन
नौकरी पेशा लोगों, छात्रों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के बीके चौक स्थित डाकघर में आधार अपडेट सुविधा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब लोग सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक आधार में सुधार करा सकेंगे। पहले यह सुविधा सीमित समय में उपलब्ध थी, जिस कारण कार्यदिवस के दौरान लोगों को लंबी कतारों और समय की कमी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए समय निर्धारण से उन कर्मचारियों, छात्रों और व्यवसायियों को राहत मिलेगी जो कामकाज की वजह से दिन में डाकघर नहीं पहुंच पाते।
डाकघर अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन आधार अपडेट कराने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीमित समय में अक्सर भीड़ अधिक हो जाती थी, जिससे न केवल लोगों के समय की बर्बादी होती थी, बल्कि कार्य भी समय पर पूरे करना मुश्किल हो जाता था। नए समय के लागू होने से उम्मीद है कि भीड़ कम हो जाएगी।
डाकघर में आधार अपडेट प्रक्रिया के तहत नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। शहरवासियों ने इस निर्णय को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि अब सुबह या शाम अपनी सुविधानुसार आधार कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। इससे वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को भी सुविधा होगी, जो व्यस्त समय में भीड़ के कारण असुविधा महसूस करते थे।
विज्ञापन
वर्जन-
इस सेवा के शुरू होने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी। आधार में सुधार सेवा डाकघर पर अब 12 घंटे उपलब्ध है। लोग कामकाज खत्म करने के बाद भी आधार में सुधार करवाने लिए डाकघर आ सकते हैं।- शैलेंद्र सिंह, सहायक डाक अधीक्षक