फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A youth returning from duty was stabbed five times with a knife, he saved his life by entering the police post

Faridabad News: ड्यूटी से लौट रहे युवक पर चाकू से किए पांच वार, पुलिस चौकी में घुसकर बचाई जान

Sun, 25 May 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A youth returning from duty was stabbed five times with a knife, he saved his life by entering the police post
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पैसों के लेनदेन में सेक्टर-16 में शनिवार तड़के कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने किसी तरह भागकर लगभग सौ मीटर दूर पुलिस चौकी में जाकर शरण ली।
आरोप है कि चौकी में पुलिसकर्मी करीब दो घंटे तक युवक को अस्पताल पहुंचाने में आना-कानी करते रहे। बड़ी मिन्नत के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेक्टर-17 थाने की पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस की दो टीमों ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दौलताबाद निवासी नेमराज (24) परिवार के साथ रहता है। वह सेक्टर-16 अनाज मंडी स्थित ऑनलाइन शॉपिंग सेंटर में डिलिवरी बॉय का कार्य करता है। युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि रात करीब 12 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा शांत करा दिया। वह रात करीब तीन बजे ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर वापस जा रहा था। वह सेक्टर-16 बाजार के बाहर से निकल रहा था। इस दौरान एक कार में सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। कार सवार पांच बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने उस पर चाकू से पांच वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाने में आनाकानी करती रही पुलिस : नेमराज का आरोप है कि वह पुलिस चौकी पहुंचते ही मदद के लिए शोर मचाने लगे। इस पर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी उसके पास आए और उसे एक चारपाई पर लिटा दिया। नेमराज ने पुलिसकर्मियों से अस्पताल ले जाने की मिन्नत की। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले गए।
इस दौरान वह पुलिस चौकी में दर्द से कराहता रहा लेकिन पुलिसकर्मी आनाकानी करते रहे। काफी मिन्नत के बाद उसे नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। युवक का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और नशे के आदी हैं। आरोपी अक्सर मारपीट करने पर उतारू रहते हैं।

युवक के आरोपों को पुलिस ने किया खारिज : सेक्टर-16 पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने हमले में घायल युवक के आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि युवक जैसे ही चौकी में पहुंचा तो तुरंत गाड़ी बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने अस्पताल पहुंचाने से आनाकानी करने की बात से इंकार किया है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed