{"_id":"698b841e1ed5f29f2d0cbddb","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-for-resisting-molestation-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62587-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से वार कर युवक की हत्या
विज्ञापन
पल्ला थाना इलाके की गिरदावरी एंक्लेव कॉलोनी में सोमवार रात हुई वारदात
पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 32 साल के जय सिंह की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद 5 आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पल्ला थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
ये वारदात सोमवार की बताई गई है। पल्ला थाना इलाके की गिरदावरी एंक्लेव कॉलोनी की गली नंबर 9 में रहने वाले जय सिंह पेशे से चालक थे। जयसिंह तीन भाईयों में तीसरे नंबर के थे। इनकी दो बेटियां भी हैं। सोमवार दोपहर वह अपने घर के पास ही पार्क में दोस्त सौरभ के साथ बैठा था। वहीं पर कॉलोनी व आस-पास के इलाके के कुछ युवक खड़े थे जो पास से अपने भाई के साथ जा रही लड़का से छेड़छाड़ करने लगे। लड़की का भाई जयसिंह व इनके दोस्त के पास आया और मदद मांगी। जयसिंह ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों को धमकाकर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
जयसिंह के चाचा राम प्रकाश ने बताया कि सोमवार रात लगभग 8 बजे जयसिंह पार्क में ही बैठा था। तभी 4-5 युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सौरभ भी वहीं मौजूद था। शोर सुनकर जयसिंह की पत्नी आरती व अन्य परिवार वाले वहां गए तो जयसिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सौरभ उसे कार से लेकर बीके अस्पताल गया और वहां से भाग गया। डॉक्टरों ने जयसिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने पर चाकू से 7-8 वार किए गए। वारदात की सूचना के बाद पल्ला थाना से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के भाई जगत सिंह की शिकायत पर दो नामजद सोनू, तुषार व 3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।