फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man was shot due to enmity, admitted to hospital

Faridabad News: रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot due to enmity, admitted to hospital
स्कूटी सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना एरिया की राजीव कॉलोनी में घर के बाहर खड़े युवक संदीप को गोली मार दी गई। वारदात का आरोप स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों मोनू और ओमकार पर लगा है। अस्पताल में भर्ती जख्मी संदीप के चाचा पवन ने पुलिस को बयान दिया कि मोनू और संदीप की दो महीने पहले कहासुनी हुई थी। उसी की रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

ये वारदात रविवार देर रात 11.30 बजे की बताई गई है। राजीव कालोनी में रहने वाले पवन ने पुलिस को मामले में शिकायत दी है। इनका कहना है कि देर रात ये और भतीजा संदीप बैसला घर के बाहर खड़े थे। तभी स्कूटी पर सवार होकर राजीव कॉलोनी का ही मोनू और झाड़सेतली निवासी ओमकार वहां आए। कुछ दूर स्कूटी रोककर उन्होंने संदीप को अपने पास बुलाया। संदीप उनके पास गया तो अचानक से आरोपियों ने गोली मार दी और स्कूटी भगा ले गए। संदीप को दाईं ओर पसली में गोली लगी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां आ गए। जख्मी हालत में संदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवक का ऑपरेशन हो गया है और फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती है। पवन ने बताया कि दो महीने पहले मोनू और संदीप में गाड़ी पार्क करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत भी हो गया था। आरोप है कि उसी रंजिश में अब ये वारदात की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed