फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man attacked his wife with a knife for not sending her home, his mother-in-law and brother-in-law were injured

Faridabad News: पत्नी को नहीं भेजने पर युवक ने चाकू से किया हमला, सास और साला घायल

Mon, 16 Jun 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man attacked his wife with a knife for not sending her home, his mother-in-law and brother-in-law were injured
मुजेसर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट दो में एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि युवक व पत्नी के बीच झगड़े के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी। वहां से सास उसे वापस नहीं भेज रही थी। इसी से नाराज युवक अपनी ससुराल पहुंचा और बहस के बाद सास व साले पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मुजेसर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


वारदात में घायलों की पहचान सुशीला शर्मा और उनके बेटे ऋषि शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में सुशीला शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आरोपी दीपक से हुई है। दीपक उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। इसी से परेशान होकर वो कुछ समय पहले बेटी को अपने साथ घर ले आई। इससे नाराज दीपक शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी ससुराल आया। दीपक ने यहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सास व साले के विरोध करने पर दीपक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी दीपक यहां से भाग गया। आरोपी की सास व साले को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed