{"_id":"68cc56953f27bb536305d52c","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-1713-lakh-on-the-pretext-of-renewing-her-insurance-policy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51663-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीमा पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर महिला से 17.13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीमा पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर महिला से 17.13 लाख ठगे
विज्ञापन
- महावतपुर निवासी महिला ने दी शिकायत, चार अगस्त से 30 अगस्त के दौरान हुई ठगी
- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लैप्स बीमा पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर महिला से 17.13 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर महिला से संपर्क किया। महिला का कहना है कि चार अगस्त से 30 अगस्त के दौरान उनके साथ ठगी हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को यह शिकायत महावतपुर इलाके की रहने वाली 40 साल की महिला ने दी है। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उनके पास एक मैसेज आया। इसमें उनकी लैप्स हो चुकी जीवन बीमा पॉलिसी को रिन्यू करने के ऑफर के बारे में लिखा था। रिन्यू ऑफर पर छूट का दावा भी मैसेज में था। महिला ने मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक कर दिया और कुछ डिटेल डाली। इसके बाद उन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर महिला से बात की। साथ ही कहा कि आपकी लैप्स हो चुकी पॉलिसी को ऑफर के तहत रिन्यू कर दिया जाएगा। कॉल पर ही प्रक्रिया कराने के नाम पर आरोपी ने महिला के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। फिर महिला के बैंक खाते की डिटेल वहां अपलोड कराई गई। महिला के अनुसार आरोपी ने बहाने से 17,13,400 रुपये ठग लिए। अब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
पानी का बकाया बिल बताकर 52,732 रुपये ठगे
बल्लभगढ़ इलाके की प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाली महिला को साइबर ठग ने एचएसवीपी कर्मचारी बनकर कॉल की। आरोपी ने कहा कि पानी का बकाया बिल होने के चलते आपका कनेक्शन काटा जा रहा है। कनेक्शन चालू रखने के नाम पर आरोपी ने 52,732 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रोडक्ट का विज्ञापन कराने के नाम पर ठगी
ग्रीनफील्ड कॉलोनी के रहने वाले युवक से साइबर ठगों ने निजी कंपनी कर्मचारी बनकर ठगी कर ली। आरोपियों ने कहा कि आपको हमारे प्रोडक्ट की एड करनी होगी और इसके लिए आपको रुपये मिलेंगे। आरोपियों ने बहाने से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
वकील बनकर बैंक लीन हटवाने के नाम पर ठगी
साइबर ठगों ने मुजेसर इलाके के रहने वाले दीपक से वकील बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने कहा कि आपके ऊपर बैंक लीन लगा है और इसको हम हटवा सकते हैं। इसी बहाने से आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि 18 जुलाई से एक सितंबर के दौरान ये ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।