फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was cheated of Rs 26 lakh in the name of investing in IPO

Faridabad News: आईपीओ में निवेश के नाम पर युवती से 26 लाख की ठगी

Thu, 12 Dec 2024 11:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
A woman was cheated of Rs 26 lakh in the name of investing in IPO
शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का दिया था लालच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर बैठकर आईपीओ में निवेश कर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठग ने युवती से 26 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। पैसा निवेश करने के बाद जब युवती ने पैसे निकालने की कोशिश की तो साइबर ठग ने मोबाइल नंबर और लिंक बंद कर दिए। ठगी का अहसास होने पर युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी है। साइबर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुरी प्रथम सोसाइटी सेक्टर-84 निवासी संजली अग्रवाल ने थाना साइबर पुलिस को बताया कि उनके पास 21 सितंबर को एक व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को जीईपीएल कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से वरुण मित्तल बताया। उसने संजली को शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। वरुण मित्तल के बताए गए एप को उन्होंने डाउनलोड कर स्टॉक मार्केट में शेयर खरीदने और बेचने की सलाह दी। उनकाे कुछ आईपीओ में निवेश की सलाह दी। उन्होंने विभिन्न तरीकों से आईपीओ में करीब 26 लाख 35 हजार 476 रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर ठग ने उनसे और पैसे निवेश करने को कहा। युवती के और अधिक निवेश के लिए मना करने पर साइबर ठग ने संबंधित लिंक और मोबाइल नंबर बंद कर दिए। इसके बाद युवती को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed