फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman sitting as a ride flew another chain

सवारी बनकर बैठी महिला ने दूसरी की उड़ाई चेन

Fri, 13 Nov 2020 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
A woman sitting as a ride flew another chain
फरीदाबाद। सावधान, शहर में महिलाओं का एक ऐसा गैंग सक्रिय हो गया है, जोकि आटो में बैठकर दूसरी सवारियों के गले से सोने की चेन उड़ा देती हैं। इस गैंग की सदस्यों ने विगत तीन दिनों के अंदर ही दो वारदात को अंजाम दिया है। ये महिलाएं पहले ऑटो में ही दूसरी सवारी के ऊपर गिरने का नाटक करती हैं, बाद में बड़ी सफाई से उनकी सोने की चेन उड़ा देती हैं। इस बार आरोपियों ने अनखीर निवासी गायत्री को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पीड़िता गायत्री ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को अपनी देवरानी अंजू और मनीषा के साथ एनआईटी-एक बाजार में खरीदारी करने गई थी। वहां से लौटने के लिए वह तीनों एक ऑटो में बैठ गईं। ऑटो में दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थीं। गायत्री के मुताबिक, दोनों महिलाएं बार-बार उनके ऊपर गिर रहीं थी। गायत्री और उनकी देवरानियां एनआइटी-4,5 चौक पर उतर गईं। थोड़ी देर बाद जब गायत्री की देवरानी ने कहा कि तुम्हारे गले में चेन नहीं है, तो उन्हें पता चला कि वह आटो सवार महिला गैंग का शिकार बन चुकी हैं। गायत्री का आरोप है कि ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन चुराई है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि दो दिन पूर्व ही सेक्टर-17 बाईपास रोड पर भी इसी प्रकार एक महिला के गले से ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने सोने की चेन उड़ा दी थी। पुलिस एपीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस गैंग को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed