फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A unique initiative at the Jama Masjid of Uncha village on Eid-ul-Azha

Faridabad News: ईद-उल-अजहा पर ऊंचा गांव की जामा मस्जिद में अनोखी पहल

Fri, 29 May 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A unique initiative at the Jama Masjid of Uncha village on Eid-ul-Azha
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बूचड़खाने बंद करने की उठी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा के मौके पर इस बार एक अलग और अनोखी पहल देखने को मिली। मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में बैनर लेकर बाहर निकले और उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई।


इस दौरान लोगों ने देशभर में चल रहे बूचड़खानों को बंद करने की भी अपील की। इस दौरान लोगों ने भाईचारा, आपसी सौहार्द और देश में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। भीड़ ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए समाज में एकता और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन




नमाज के बाद स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि गाय हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है और सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका कहना था कि देश में प्रेम और भाईचारे का माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि सामाजिक ताना-बाना मजबूत रहे और किसी प्रकार का तनाव पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर मौलवी जमालुद्दीन ने कहा कि बकरा ईद केवल कुर्बानी का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सुबह बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे और सभी ने अपने परिवार की खुशहाली, देश में अमन-चैन और शांति की दुआ मांगी। उन्होंने आगे कहा कि असली कुर्बानी इंसान को अपने अंदर की बुराइयों, नफरत और गलत सोच की देनी चाहिए। मौलवी ने समाज से अपील की कि सभी लोग मिलजुलकर रहें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed