{"_id":"689148ef4c6a8cc71f00d3b7","slug":"a-tractor-overturned-while-performing-stunts-to-make-a-reel-near-yamuna-bridge-a-young-man-died-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: यमुना पुल के करीब रील बनाने के लिए स्टंट करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: यमुना पुल के करीब रील बनाने के लिए स्टंट करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, एक युवक की मौत, तीन घायल
Tue, 05 Aug 2025 05:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:27 AM IST
सार
लोगों ने बताया कि चारों युवक ट्रैक्टर पर बैठकर स्टंट कर रील बना रहे थे। आरोप है कि ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ट्रैक्टर पुल को पार करते ही अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के मंझावली गांव में यमुना पुल पार करते ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। चार युवक सोमवार को ट्रैक्टर पर बैठकर स्टंट कर रील बना रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने जैसे ही पुल पार किया तभी असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस कोदी गई।
लोगों ने बताया कि चारों युवक ट्रैक्टर पर बैठकर स्टंट कर रील बना रहे थे। आरोप है कि ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ट्रैक्टर पुल को पार करते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान गांव तिगांव निवासी योगेश के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में नितेश, लाला व अन्य युवक शामिल हैं। सभी तिगांव गांव के रहने वाले हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
रील के लिए अपर द्वारका एक्सप्रेसवे किया जाम
वहीं, गुरुग्राम में युवाओं ने रील बनाने और टशन दिखाने के लिए अपर द्वारका एक्सप्रेस वे रविवार शाम को जाम कर दिया। 15 कारों के काफिले को एक्सप्रेस वे पर शोभा सिटी के पास लाकर रील बनाए गए, जिससे एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। घटना का 2 मिनट 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।