फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A student returning home from school was left bloodied after being struck by a cow.

Faridabad News: स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गाय ने मारकर किया लहूलुहान

Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A student returning home from school was left bloodied after being struck by a cow.
छात्र के पैर की हड्डी टूटी, पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आदर्श कॉलोनी निवासी छात्र इरफान एनआईटी-5 स्थित सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में गाय ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन ने उसके पैर को कुचल दिया। हादसे में छात्र के पैर की हड्डी टूट गई।


इरफान के परिजन ने बताया कि वह स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क पर घूम रही गाय अचानक उसके सामने आ गई और उसने छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इरफान सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक वाहन की चपेट में उसका पैर आ गया। हादसे के दौरान इरफान का छोटा भाई उसके साथ मौजूद था, जिसने घर वालों को सूचित किया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को संभलने का मौका नहीं मिलता। फरीदाबाद में लावारिस पशु मुख्य रूप से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर रोड, बाईपास रोड, एनआईटी नंबर एक से पांच, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, बल्लभगढ़ मुख्य बाजार, सेक्टर सात, सेक्टर 12 टाउन पार्क, सेक्टर 15 और 16 की मार्केट तथा सेक्टर 70, 75 और 76 की सोसाइटियों के आसपास घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed