फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A special parent-teacher meeting will be held.

Faridabad News: विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी

Tue, 22 Sep 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A special parent-teacher meeting will be held.
फरीदाबाद। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 26 सितंबर को विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। बैठक में केवल बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि अभिभावकों को बच्चों की सीखने की जरूरतों और आगे की योजना से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियोंं ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान शिक्षकों की ओर से अभिभावकों के मोबाइल में निपुण पैरेंट एप डाउनलोड करवाकर लॉग इन कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें एप के लर्न विद फन फीचर की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में एप का क्यूआर कोड भी प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में परीक्षा के परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे। बच्चों में सामने आए लर्निंग गैप की जानकारी देकर उन्हें दूर करने के लिए अगले 90 दिनों में चलाए जाने वाले रेमेडिएशन कार्यक्रम के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा अभिभावकों को निपुण हरियाणा पैरेंट व्हाट्सएप चैनल से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed