फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A special cleaning campaign was carried out from 11 am to 1 pm

Faridabad News: 11 से 1 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया

Sun, 31 Aug 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A special cleaning campaign was carried out from 11 am to 1 pm
बल्लभगढ़ सेक्टर तीन में सफाई अ​भियान का निरीक्षण करते अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान । स्रोत: डीआई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। 11 सप्ताह के “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत फरीदाबाद जिले में शनिवार को उद्योगों एवं अधिकारियों के सहयोग से विभिन्न वार्डों में प्रातः 11 से 1 बजे तक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने इस अभियान को प्रदेश की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करें और अधिक से अधिक जनभागीदारी को बढ़ावा दें।


डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए रविवार 31 अगस्त को भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पूरे जिले में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, बाजार संघ, धार्मिक स्थल, अस्पताल एवं सामाजिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। शनिवार को डीसी विक्रम सिंह के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत मथुरा रोड स्थित एस्कॉर्ट्स कुबोटा अजरोंदा प्लांट के सहयोग से मथुरा रोड और आसपास के क्षेत्रों की सफाई के साथ की गई। इस अवसर पर एडीसी सतबीर मान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed