फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   a seventh class student murdered his dead body thrown in the forest In Faridabad

नमाज पढ़ने गए फैजान की लाश जंगल में मिली: हत्यारों ने पत्थर से कुचला चेहरा, मस्जिद के CCTV में दिखा आखिरी बार

Sat, 15 Mar 2025 06:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

नमाज के बाद से था लापता, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला, गले पर सूजे के निशान मिले
 

विज्ञापन
a seventh class student murdered his dead body thrown in the forest In Faridabad
मृतक फैजान और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के गांव बड़खल निवासी सातवीं कक्षा के छात्र की हत्या कर शव अरावली के जंगल में फेंक दिया गया। जुमे (शुक्रवार) की नमाज के बाद से लापता 15 वर्षीय फैजान का शव शनिवार सुबह मिला। चेहरे पर पत्थरों व गले पर सूजे के निशान पाए गए। थाना सूरजकुंड पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था फैजान
गांव बड़खल निवासी इरफान कारपेंटर का काम करते हैं। इरफान ने बताया कि उनका बेटा फैजान एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। शाम तक रोजा खोलने के लिए भी वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। मस्जिद के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो फैजान नमाज के बाद बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने संबंधित थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी काटने गए लोगों ने देखी लाश
शनिवार की सुबह अरावली के जंगल में लकड़ी काटने गए लोगों ने एक शव देखा। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान फैजान के रूप में की।

विज्ञापन

मुंह को पत्थर से कुचला
पुलिस के अनुसार मुंह पर पत्थरों से कुचलने के निशान हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने ऐसा किया होगा। साथ ही गले और छाती पर सूजा घोंपने के भी निशान मिले हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन बहनों का इकलौता भाई था फैजान
इरफान ने बताया कि फैजान तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। घर पर उसकी मौत की खबर सुनकर मातम पसरा हुआ है। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि उसके बेटे के साथ यह वारदात किसने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed