{"_id":"68fd1890daa550054e0fcf0c","slug":"a-procession-will-also-be-taken-out-from-faridabad-to-commemorate-the-martyrdom-day-of-guru-tegh-bahadur-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54276-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से भी निकलेगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से भी निकलेगी यात्रा
विज्ञापन
यात्राओं को लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ में की उच्चस्तरीय बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को राज्यभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। 1 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक प्रदेश के चारों कोनों से चार यात्राएं निकलेंगी, जिनका समापन 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी व अन्य आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में फरीदाबाद जिले से उपायुक्त विक्रम सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी जुड़े तथा आयोजन के संदर्भ में आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि यात्राएं हरियाणा के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगी। इसमें श्रद्धालु और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पहली यात्रा 8 नवंबर को रोड़ी (जिला सिरसा) से आरंभ होगी। दूसरी 11 नवंबर को पिंजौर से, तीसरी 14 नवंबर को फरीदाबाद से और चौथी 18 नवंबर को कपाल मोचन (जिला यमुनानगर) से शुरू होगी।
विज्ञापन
सभी यात्राएं 25 नवंबर को पवित्र नगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचकर एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह में संपन्न होंगी। विशेष रूप से, मुख्यमंत्री 14 नवंबर को फरीदाबाद से तीसरी यात्रा का शुभारंभ करेंगे, जिसके पश्चात यह यात्रा निर्धारित मार्ग और समयानुसार गुरुग्राम जिले में प्रवेश करेगी।
31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
उपायुक्त विक्रम ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को फरीदाबाद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से सुबह 7 बजे आरंभ होगी। देश की एकता और अखंडता को समर्पित इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मुख्य आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों की सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष को पूरे देशभर में विशेष उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के अमर मूल्यों, राष्ट्र नायकों के त्याग और बलिदान की भावना से जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।