फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A population of 4500 relies on a single sanitation worker.

Faridabad News: एक सफाई कर्मचारी के भरोसे 4500 की आबादी

Wed, 21 Jan 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A population of 4500 relies on a single sanitation worker.
मौजपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, गंदगी से भरी पड़ीं नालियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। मौजपुर गांव में पिछले कई महीनों से नालियों की सफाई न होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे वे ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रही हैं। इसका सीधा असर ग्रामीणों के आवागमन पर पड़ रहा है।
कई स्थानों पर सड़क पर चलने की जगह तक नहीं बची है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों से उठती दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है। गांव के निवासी सुंदर ने बताया कि सफाई कर्मचारी समय पर नालियों की सफाई नहीं करते। लंबे समय तक सफाई न होने से नालियों में कचरा, कीचड़ और गंदा पानी भर जाता है, जो बाद में सड़क पर फैल जाता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई बार नालियों का गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस मामले में गांव की सरपंच शीतल सिंह ने बताया कि मौजपुर गांव की आबादी करीब 4500 है, जबकि पूरे गांव की सफाई के लिए केवल एक ही सफाई कर्मचारी तैनात है। ऐसे में पूरे गांव की नियमित सफाई कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं, लेकिन अब तक दूसरा सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। सरपंच ने प्रशासन से जल्द अतिरिक्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed