फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A modern sports complex will be built in Tilpat village, sports facilities will get wings

Faridabad News: तिलपत गांव में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल सुविधाओं को लगेंगे पंख

Sat, 13 Sep 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A modern sports complex will be built in Tilpat village, sports facilities will get wings
फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, स्विमिंग, जिम और योग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सकते हो सकेंगे
विज्ञापन


मोहित शुक्ला

फरीदाबाद। नगर निगम ने शहरवासियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए तिलपत गांव में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी दे दी है। निगम ने एम्पैनल आर्किटेक्ट्स से मास्टर प्लानिंग और डिजाइनिंग के लिए प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कॉम्प्लेक्स का उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति देना है।
विज्ञापन



नगर निगम का कहना है कि तिलपत गांव में करीब 7 एकड़ भूमि पर यह कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। यहां फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, स्विमिंग, जिम और योग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बच्चों और युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा । जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार हो सकते हैं। वहीं कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर से खेलकूद में कॅरिअर बनाने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक जुड़ाव की नींव बनेगा कॉम्प्लेक्स

यह कॉम्प्लेक्स केवल खेल का मैदान नहीं होगा, बल्कि सामुदायिक जीवन का केंद्र भी बनेगा। यहां आयोजित प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ेंगे। इससे समाज में आपसी सहयोग, टीम वर्क और भाईचारा मजबूत होगा।

फरीदाबाद में भी हो पाएंगे बड़े टूर्नामेंट

इस परियोजना से आर्थिक दृष्टि से भी शहर को फायदा होगा। बड़े टूर्नामेंट और इवेंट होने पर शहर में बाहरी लोगों की आमद बढ़ेगी जिससे होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय बाजार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नगर निगम ने ग्रीन और सस्टेनेबल डिजाइन का लक्ष्य रखा है जिसमें सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।

नागरिकों से भी सुझाव लेगा निगम

निगम अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों के सुझाव और जरूरतों को भी अंतिम डिजाइन में शामिल किया जाएगा। ताकि यह कॉम्प्लेक्स वास्तव में लोगों के उपयोग और सुविधा के अनुरूप तैयार हो सके।


स्वास्थ्य के लिए भी होगा लाभदायक

आज के समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां जैसे मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में शहर के बीचों-बीच आधुनिक खेल सुविधा बनने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिलेगा। इससे न सिर्फ नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि समाज में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोगों को नजदीक ही ऐसी सुविधाएं मिलें तो वे जिम या खेल के मैदान के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करेंगे।




निगम की तरफ से लगातार लोगों की सुविधाओं के लिए काम किया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।- नितिन, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed