{"_id":"621f960311e13f4095205d3c","slug":"a-man-thrashed-a-dog-to-death-in-faridabad-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता की सभी हदें पार: कुत्ते को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी आंख निकलकर सड़क पर जा गिरी, बेजुबान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता की सभी हदें पार: कुत्ते को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी आंख निकलकर सड़क पर जा गिरी, बेजुबान ने तोड़ा दम
Wed, 02 Mar 2022 09:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:36 PM IST
सार
सेक्टर-28 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक गली में घूमने वाले एक कुत्ते को बुरी तरह पीट रहा था। इस दौरान कुत्ते की एक आंख तक निकलकर सड़क पर गिर गई। जब उसने विरोध जताया तो कुत्ते पर हमला कर रहे शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में एक युवक ने अमानवीयता की सभी हदें पार कर दीं। उसने गली में घूम रहे एक कुत्ते को इस कदर पीटा कि उसकी एक आंख निकलकर सड़क पर जा गिरी। विरोध करने पर हमलावर ने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-28 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक गली में घूमने वाले एक कुत्ते को बुरी तरह पीट रहा था। इस दौरान कुत्ते की एक आंख तक निकलकर सड़क पर गिर गई। जब उसने विरोध जताया तो कुत्ते पर हमला कर रहे शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि जबर्दस्त पिटाई से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टर्माटम करवाकर समाजसेवी प्रतीक के हवाले किया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला 26 फरवरी का है।
विज्ञापन