फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A man entered the house and shot at the youth, his mother came to his rescue and was hit on the head with a hammer

Faridabad News: घर में घुसकर युवक पर चलाई गोली, बचाव में आई मां के सिर पर हथौड़े से किया वार

Tue, 09 Sep 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A man entered the house and shot at the youth, his mother came to his rescue and was hit on the head with a hammer
डबुआ इलाके में गाजीपुर रोड पर देर रात हुई वारदात, दोनों पक्षों में पहले जेल में भी हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के आरोपी कमल ने जमानत पर आते ही घर में घुस कर दिया हमला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना इलाके में डबुआ कॉलोनी गाजीपुर रोड पर एक युवक के घर में घुसकर हमलावरों ने गोली चलाई। आरोपियों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया। युवक की मां ने आकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया । महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आकाश के बयान पर डबुआ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आकाश और कमल की जेल में हुए झगड़े की रंजिश में वारदात करने का आरोप है। आरोपियों की तलाश में टीम जुटी है।

गाजीपुर रोड पर यह वारदात सोमवार अल-सुबह लगभग पांच बजे की है। आकाश के अनुसार वो अपने कमरे में दोस्त आशू के साथ सोया हुआ था। सफेद रंग की वैगनआर कार में सवार होकर कमल अपने 5-6 साथियों के साथ आया। आरोप है कि घर के पीछे गली में कार खड़ी कर आरोपी छत के रास्ते मकान में नीचे आए। यहां उन्होंने आकाश को आवाज लगाकर दरवाजा खोलने को कहा। आकाश ने पूछा कि कौन है तो कमल ने अपना नाम बताया। आकाश ने खिड़की से देखा तो कमल के हाथ में पिस्तौल व अन्य के हाथ में लोहे की रॉड, हथौड़ा और बाकी हथियार थे।
विज्ञापन

दरवाजा न खोलने पर आरोपियों ने हथौड़े व रॉड वे खिड़की तोड़ने का प्रयास किया। इससे आकाश व दोस्त डर गए और कमरे में रखी अलमारी को खिसकाकर दरवाजे के साथ लगा दिया ताकि दरवाजा न टूट सके। इसी दौरान कमल ने खिड़की से हाथ अंदर कर पिस्तौल से दो गोली आकाश पर चल दी लेकिन वो बच गया। ये गोलियां अलमारी में लगी। तभी आकाश की मां संतरा वहां आई और आरोपियों को दरवाजा तोड़ने से रोकने लगी। इस दौरान एक आरोपी ने हथौड़े से महिला के सिर पर वार कर दिया। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। साथ ही सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता आकाश लगभग पांच महीने पहले जेल में बंद था। उसी दौरान जेल में आकाश और कमल भड़ाना के बीच झगड़ा हुआ था। आकाश की जमानत हो गई थी। अब कमल की हाल ही में जमानत हुई तो जेल से बाहर आते ही उसने झगड़े की रंजिश में ये वारदात की। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed